दहेज के लिए विवाहिता को जलाया, चार पर मुकदमा

संवाद सहयोगी झींझक कस्बा के विकास नगर में विवाहिता को दहेज के लिए जलाने का आरोप पति

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 06:09 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 06:09 PM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता को जलाया, चार पर मुकदमा
दहेज के लिए विवाहिता को जलाया, चार पर मुकदमा

संवाद सहयोगी, झींझक : कस्बा के विकास नगर में विवाहिता को दहेज के लिए जलाने का आरोप पति व ससुरालियों पर लगा है। झुलसी विवाहिता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार पर मुकदमा दर्ज किया है।

विकास नगर झींझक निवासी श्याम प्रकाश दीक्षित ने बताया कि मैंने अपनी बहन अस्मिता का विवाह 30 अक्टूबर 2019 को मुहल्ले के ही शिवम मिश्रा उर्फ रानू के साथ किया था। विवाह के कुछ समय बाद से ही बहन का पति शिवम, ससुर रविशंकर, सास गुड्डी व देवर भानू दहेज में दो लाख की नगदी देने का दबाव बना रहे थे। बहन को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर नौ नवंबर 2021 को बहन पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी शोर सुनकर आस पास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। जानकारी पर वहां पहुंचने पर देखा तो बहन की हालत खराब थी उसको लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार चल रहा है, डाक्टरों का कहना है कि वह 85 प्रतिशत जली है। एसएसआइ मंगलपुर अनुज अवस्थी ने बताया कि चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी