सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर किया जागरूक
जागरण संवाददाता कानपुर देहात भाजपा के पिछड़ा मोर्चा की बैठक रविवार को सिठमरा मंडल
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : भाजपा के पिछड़ा मोर्चा की बैठक रविवार को सिठमरा मंडल में आयोजित की गई। बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को बताया गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जनता के मध्य जाकर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संकल्प दिलाया गया।
सिठमरा मंडल में बहिरी उमरी केंद्र पर रविवार को आयोजित बैठक में अखिलेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से उज्वला, सौभाग्या, कन्या सुमंगला सहित अन्य योजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन जागरूकता के अभाव में पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह आमजन के मध्य जाए और उनकी समस्याएं सुन निस्तारित कराएं। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने के निर्देश दिए गए। पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश सिंह नायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास को गति दी है। साढ़े चार वर्ष में जिले में कई परियोजनाएं पूर्ण हुई है। इस दौरान रमेश चंद्र कोरी, शिवम सिंह, प्रेम नारायण मिश्रा, कुलदीप कमल, योगेंद्र सिंह, राम अनुग्रह सिंह मौजूद रहे।