रूरा में आग से तीन गुमटियां जलने से हजारों का नुकसान

संवाद सूत्र रूरा कस्बा के सब स्टेशन के सामने संदिग्ध हालात में से लगी आग से तीन गुमटियां जल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:22 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:22 PM (IST)
रूरा में आग से तीन गुमटियां जलने से हजारों का नुकसान
रूरा में आग से तीन गुमटियां जलने से हजारों का नुकसान

संवाद सूत्र, रूरा : कस्बा के सब स्टेशन के सामने संदिग्ध हालात में से लगी आग से तीन गुमटियां जल गईं। इससे हजारों का नुकसान हुआ है। राजस्व निरीक्षक ने छानबीन की है।

कस्बा के शिवाजी नगर रहने वाले बड़ेलाल सब्जी व पान मसाला, सुखलाल मिस्त्री चायपान व विनोद अंडा की गुमटी लगाते थे। बड़ेलाल ने बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर हम लोग अपने अपने घरों में चले गए। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे दुकान के आसपास घरों में रहने वाले लोगो ने फोन कर सूचना दी कि दुकान में आग लगी है। वह तीनों लोग तेजी से पहुंचे लेकिन तब तक गुमटी व अंदर रखा सारा सामान जल चुका था। आग कैसे लगी इसका पता नहीं है। करीब 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। कस्बा इंचार्ज प्रभाकर यादव ने बताया कि आग के कारण का पता नहीं चला। लेखपाल अंशुमान ने बताया कि मदद दिलाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी