कई जगह मकान गिरने से मवेशियों की जान जाने संग गृहस्थी का हुआ नुकसान

संवाद सहयोगी भोगनीपुर भोगनीपुर क्षेत्र के कच्चे मकान की छत गिरने से गृहस्थी का नुकसान हो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:46 PM (IST)
कई जगह मकान गिरने से मवेशियों की जान जाने संग गृहस्थी का हुआ नुकसान
कई जगह मकान गिरने से मवेशियों की जान जाने संग गृहस्थी का हुआ नुकसान

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : भोगनीपुर क्षेत्र के कच्चे मकान की छत गिरने से गृहस्थी का नुकसान होने के साथ ही दो बकरियों की मलबे में दबकर मौत हो गई है। गांव के प्रताप सिंह के मकान के कमरे की छत गिरने से छह बकरियां मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर चार बकरियों के बचा लिया। इसी ब्लाक के टुटईचांद गांव के दीपक कुमार का मकान बारिश के दौरान गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। तहसीलदार अनीता शेखर ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मदद दी जाएगी। वहीं रूरा के शेरगंज निवासी रम्मू गुप्ता व मड़ौली गांव के राम प्रकाश गुप्ता के मकान की दीवार गिरने से गृहस्थी का नुकसान हुआ है। सिकंदरपुर में गिरे मकान

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : रसूलाबाद के बंदरहा निवासी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि उनका कच्चा मकान था जो सोमवार की रात तेज बारिश के चलते गिर गया। इसमें उनका घर गृहस्थी का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया है। वह अपनी सुदेश बच्चों शैलेंद्र, पुष्पेंद्र, मयंक, नागेंद्र, गोकुलेश के साथ मकान में थे। लेकिन तेज बारिश के कारण सभी लोग जाग रहे थे इससे किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। उधर सिकंदरपुर बिल्हौर निवासी अनिल कुमार की कच्ची दीवार गिर जाने से दीवार के पास बंधी दो पड़ियों की मौत हो गई। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि लेखपाल द्वारा सूचना मिली है। क्षति आकलन कर आर्थिक सहायता दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी