रामनवमी पर भगवान श्रीराम का किया पूजन

संवाद सहयोगी रसूलाबाद रामनवमी पर जिले भर में जगह जगह भगवान श्रीराम का पूजन किया गया। मंि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:03 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:03 PM (IST)
रामनवमी पर भगवान श्रीराम का किया पूजन
रामनवमी पर भगवान श्रीराम का किया पूजन

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : रामनवमी पर जिले भर में जगह जगह भगवान श्रीराम का पूजन किया गया। मंदिरों से लेकर घरों तक में अपने आराध्य भगवान को सभी ने याद किया और प्रसाद वितरित किया।

मानस तीर्थ गौरियापुर स्थित श्रीराम जानकी आश्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम प्राकट्य उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। महंत देवनारायण दास ने भगवान की आरती उतारी। पूरे परिसर को गुब्बारे व फूल से सजाया गया था और भक्तों ने भी शारीरिक दूरी का पालन कर यहां पर दर्शन किया। यहां ब्रह्म कुमार द्विवेदी, जितेंद्र कुमार अवस्थी, मोतीलाल संस्कृत महाविद्यालय के राम नरेश पंडित, लक्ष्मी नारायण मौजूद रहे। उधर, भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी के स्वर गूंजते रहे। रसूलाबाद के धर्मगढ़ बाबा मंदिर में भक्तों ने भगवान श्रीराम का पूजन किया और चरणामृत व फल वितरित किया। भक्तों ने भगवान से कोरोना के खात्मे की कामना की। उधर, अकबरपुर के कालिका देवी मंदिर में विश्व हिदू परिषद ने जिला महामंत्री धर्मेंद्र दुबे की अगुवाई में रामनवमी मनाई। यहां पर भक्तों ने भगवान की आरती उतारी और जमकर जयकारे लगाए। धर्मेंद्र दुबे ने कहा कि हमारी बस भगवान से यही प्रार्थना है कि कोरोना का समूल नाश दुनिया से करें व सभी की रक्षा करें। इस दौरान सुनीता सैनी, सुमन तिवारी, गौरव त्रिपाठी, अभय व मनीष तिवारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी