भाजपा की सरकार आने के बाद खत्म हुई लूट : सुब्रत पाठक

संवाद सहयोगी झींझक प्रदेश में पूर्व की सरकारों में लूट होती थी। झोपड़ी में रहने वाले

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:50 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:50 PM (IST)
भाजपा की सरकार आने के बाद खत्म हुई लूट : सुब्रत पाठक
भाजपा की सरकार आने के बाद खत्म हुई लूट : सुब्रत पाठक

संवाद सहयोगी, झींझक : प्रदेश में पूर्व की सरकारों में लूट होती थी। झोपड़ी में रहने वाले महलों में रहने लगे। देश में 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद देश में भ्रष्टाचार का अंत हुआ है। यह बात झींझक ब्लाक सभागार में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

ब्लाक सभागार में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार अंकुश लगा है। बेईमान परेशान हैं और देश की सत्ता से मोदी को हटाने में लगे हैं। बेईमानों की अब उत्तर प्रदेश पर निगाह है क्योंकि मुख्यमंत्री योगी ने सत्ता में आने के बाद अपना कोई घर नहीं बनाया। गरीब का घर बनाया, गरीब को बिजली दी व किसान के सम्मान में सम्मान निधि दी। यह कार्य पहले की सरकारों ने नहीं किया, जिसको मौका मिलता था वह जनता के पैसे की लूट करता था। देश के विकास में बाधा कश्मीर से धारा 370 हटाने व अयोध्या में राममंदिर बनाने का काम किया है। अब हम लोगों को यह तय करना है कि राष्ट्रवादी सरकार चाहिए या जातिवादी सरकार। भाजपा में सभी का सम्मान सुरक्षित है। विधायक रसूलाबाद निर्मला संखवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर चौपालों का आयोजन कर जनता को भाजपा द्वारा कराए गए कार्यो की जानकारी देंगे। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा, सतेंद्र भदौरिया, संतोष प्रताप सिंह, समाजसेवी लता तिवारी, सत्यपाल धनगर, सुनील चक्रवर्ती, रामशरण राजपूत, दिनेश सेंगर, केपी सिंह, शालू मिश्रा, रमेश राजपूत मौजूद रहे।

युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाई चीनी मिल की मांग

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड के सदस्य श्याम मोहन दुबे ने कस्बे में चीनी मिल की स्थापना की मांग रखी। उन्होंने कहा कि झींझक कस्बा व्यापारिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इसके साथ ही झींझक को तहसील बनाने का मार्ग प्रशस्त होता जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से तहसील बनाने की संस्तुति कर पत्रावली शासन को भेज दी गई है। चीनी मिल की स्थापना होने से क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिले के लोगों को रोजगार मिलेगा।

फागिग व दवा छिड़काव मशीनों को किया रवाना

झींझक में फैल रहे डेंगू व संक्रामक बुखार की रोकथाम के लिए समाज सेविका लता तिवारी ने झींझक ब्लाक से चार कीटनाशक छिड़काव मशीनें लेकर कस्बे में अपने खर्चे से कीटनाशक छिड़काव कराने का ऐलान किया। इस पर सांसद ने समाज सेविका को बधाई देते हुए झंडी दिखा कर ब्लाक से स्प्रे मशीनों को रवाना करवाया।

chat bot
आपका साथी