तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज

जागरण संवाददाता कानपुर देहात पिछले 20 दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण ज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 09:17 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 09:17 PM (IST)
तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज
तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : पिछले 20 दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण जनजीवन बेहाल था। इससे लोगों को घरों में भी चैन नहीं मिल रहा था। शनिवार को जिले के अधिकांश स्थानों पर हुई हल्की बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं दिनभर बदली छाई रही।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित होने के बाद शनिवार को मौसम में परिवर्तन हुआ। सुबह से ही बदली छाई रहने के बाद दोपहर बाद तेज हवा के साथ मौसम में परिवर्तन हुआ। वहीं शाम को अकबरपुर, रूरा, शिवली, रसूलाबाद, झींझक, डेरापुर, पुखरायां सहित अन्य कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में हुई हल्की बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई और यह 36.4 पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश होने से लोगों को गर्मी उमस से राहत मिली। बारिश से किसानों को अच्छी खेती की अब उम्मीद जग रही। बारिश न होने के कारण उनकी धान की रोपाई नहीं हो पा रही थी जबकि अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि चक्रवाती क्षेत्र विकसित होने से गंगा के मैदानी भागों में 18 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

chat bot
आपका साथी