शिविर में महिलाओं को पढ़ाया गया आत्मनिर्भरता का पाठ

जागरण संवाददाता कानपुर देहात आर्थिक आत्मनिर्भरता स्वावलंबन को बढ़ावा देती है। स्वरोजगार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:22 PM (IST)
शिविर में महिलाओं को पढ़ाया गया आत्मनिर्भरता का पाठ
शिविर में महिलाओं को पढ़ाया गया आत्मनिर्भरता का पाठ

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : आर्थिक आत्मनिर्भरता स्वावलंबन को बढ़ावा देती है। स्वरोजगार का प्रशिक्षण पाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। इससे घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह बात मंगलवार को सीडीओ सौम्या पांडेय ने प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को संबोधित करते हुए कही।

बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान की ओर से मंगलवार को आलमचंद्रपुर गांव में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सीडीओ ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी सोच आत्मनिर्भर और स्वावलंबन की होनी चाहिए। सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे महिलाओं को दक्ष बनाने का काम किया जा रहा है। महिलाओं के आर्थिक आत्मनिर्भर होने से उनका शोषण रुकेगा। इसके लिए शिक्षा का विशेष महत्व है। आर्थिक आत्मनिर्भरता अच्छी शिक्षा से हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि 13 दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम में एलडीएम बृजमोहन, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी