आवास के लिए अवैध वसूली करने वाले क्षेत्र छोड़कर जाएं : सुब्रत

संवाद सहयोगी रसूलाबाद (कानपुर देहात) भाजपा सरकार में हर तरफ विकास कार्य हो रहा है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 06:36 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 06:36 PM (IST)
आवास के लिए अवैध वसूली करने वाले क्षेत्र छोड़कर जाएं : सुब्रत
आवास के लिए अवैध वसूली करने वाले क्षेत्र छोड़कर जाएं : सुब्रत

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद (कानपुर देहात) : भाजपा सरकार में हर तरफ विकास कार्य हो रहा है। जो बजट विकास के लिए आ रहा उसका सदुपयोग हो। आवास के लिए अगर कोई अवैध वसूली में लिप्त है तो वह मेरा संसदीय क्षेत्र छोड़कर चला जाए वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बातें सांसद सुब्रत पाठक ने रसूलाबाद ब्लाक में प्रधान व बीडीसी की बैठक में कही।

बैठक में बुधवार को उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने व पात्रों को ही आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। पात्र लोगों को आवास, पेंशन, आवंटन आदि का लाभ दिया जाए, गरीब शोषित व पीड़ितों की समस्याओं का तुरंत निदान किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि पात्र लोगों को आवास आवंटन के समय अवैध वसूली का शिकार होना पड़ता है, ऐसा काम करने वाले लोग उनकी लोकसभा क्षेत्र छोड़कर चले जाएं अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को नसीहत देते हुए कहा कि जातिवाद व भेदभाव से हटकर गांव का समुचित विकास करें तभी देश की प्रगति संभव है। उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व मुगल व अंग्रेजों ने भारत पर फूट डालो राज करो नीति के तहत लोगों को जातिवाद से तोड़कर देश में शासन किया। आजादी के बाद यही काम कांग्रेस, सपा, बसपा ने भी किया है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। ब्लाक प्रमुख पति किशन दुबे ने आए हुए ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए क हा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समस्याओं का समाधान करेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रभा शंकर पांडेय, अनुरोध दुबे, जगदेव कुरील, सौरभ यादव, कमल नारायण मिश्रा, शिवपाल सिंह, हर्षित पांडेय, सौरभ सिंह, सपन शुक्ला, अरविद पाल, रजोल मिश्रा, सुभाष अवस्थी, गौरव सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम महेश वर्मा व संचालन अरुण दुबे ने किया।

chat bot
आपका साथी