देररात हुई बारिश से दिनभर मौसम सुहाना

जागरण संवाददाता कानपुर देहात दो दिनों से मौसम सुहाना है और लोगों को गर्मी से काफी राह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 07:06 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 07:06 PM (IST)
देररात हुई बारिश से दिनभर मौसम सुहाना
देररात हुई बारिश से दिनभर मौसम सुहाना

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : दो दिनों से मौसम सुहाना है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। रविवार देररात हुई बारिश के बाद सोमवार को दिनभर बदली छाई रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने मौसम का जमकर आनंद लिया। दिनभर कई बार आसार बने पर बारिश नहीं हुई।

रविवार को दिनभर बदली छाई थी और देररात बारिश हुई। इससे मौसम में गर्मी का असर काफी कम हो गया। सोमवार सुबह लोग सोकर उठे तो देखा कि बारिश हुई थी। इससे बाकी दिनों के मुकाबले सुबह में हल्की ठंडक रही और कूलर बंद करने पड़े। सुबह से दोपहर तक बदली छाई रही और लोगों को काफी राहत महसूस हुई। तापमान में एक फीसद की गिरावट दर्ज की गई और 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं हवा की दिशा पश्चिम से पूर्व में रही। दोपहर में हल्की धूप खिली, लेकिन इसके बाद फिर से बदली छा गई और लोगों ने राहत महसूस की। अकबरपुर नेहरू नगर के सुशील शुक्ला, बउवन व सुरेश ने बताया कि रविवार के बाद सोमवार का दिन भी काफी सुहाना रहा। देररात बारिश हुई, लेकिन हम लोगों को सोमवार की सुबह इसका पता चल सका। सुबह तो कूलर बंद करने पड़े क्योंकि हल्की ठंड का एहसास हो रहा था। इसी तरह से मौसम रहे तो लोगों को गर्मी में परेशान नहीं होना पड़ेगा। साप्ताहिक बंदी का दिन और मौसम ऐसा तो घर में ही आराम से पूरा दिन बीत गया। रात में तेज हवा चली और इससे लोगों को काफी राहत मिली।

chat bot
आपका साथी