प्रतिबंध के बाद भी आरओबी मार्ग से गुजर रहे बड़े वाहन

संवाद सूत्र रूरा दिल्ली-हावड़ा रूट पर कस्बे में चल रहे आरओबी निर्माण की मंद गति के कार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 08:00 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 08:00 PM (IST)
प्रतिबंध के बाद भी आरओबी मार्ग से गुजर रहे बड़े वाहन
प्रतिबंध के बाद भी आरओबी मार्ग से गुजर रहे बड़े वाहन

संवाद सूत्र, रूरा : दिल्ली-हावड़ा रूट पर कस्बे में चल रहे आरओबी निर्माण की मंद गति के कारण अक्सर ही जाम की स्थिति रहती है। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं प्रतिबंध के बाद भी भारी वाहनों के आवागमन से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। इसके न केवल कस्बावासी बल्कि राहगीरों की भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

पश्चिमी केबिन पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आरओबी का निर्माण चल रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता से कार्य की गति अत्यंत धीमी गति से किया जा रहा है। वहीं बस स्टाप चौराहे पर पिलर ढलाई का काम पूरा होने के बाद पियर कैप बनाने का काम किया जा रहा है। हाइड्रा मशीन से सरिया जाल, शटरिग आदि भारी भरकम सामान उठाकर पियर कैप में काम कर रहे मजदूरों को दिया जाता है, ऐसे में मशीन के आसपास से राहगीर व वाहन बेधड़क निकलते रहते हैं। इससे लोगों को हादसे का अंदेशा भी सताता रहता है। वहीं प्रतिबंध के बाद भी कस्बे से भारी वाहनों का आवागमन किया जा रहा है। इससे लोगों दोपहिया व चार पहिया वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि कस्बे के दुकानदारों की समस्या हो रही है। साइट इंजीनियर राहुल श्रीवास्तव व निर्माण संस्था के प्रमुख जरनैल सिंह ने बताया कि सूचना बोर्ड खए जाने के बाद भी आ रहे भारी वाहनों के बाबत अधिकारियों को अवगत कराकर रोक लगाई जाएगी। जेई सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माणदायी संस्था को मुस्तैदी व सुरक्षा के साथ काम करने के लिए सख्ती से निर्देशित किया गया है।

chat bot
आपका साथी