जिला कारागार में जानीं कैदियों की समस्याएं

जागरण संवाददाता कानपुर देहात राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जिला विधिक प्राधिकरण अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:48 PM (IST)
जिला कारागार में जानीं कैदियों की समस्याएं
जिला कारागार में जानीं कैदियों की समस्याएं

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जिला विधिक प्राधिकरण अध्यक्ष व जिलाजज अनिल कुमार झा के निर्देश पर जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कैदियों से उनकी समस्या के बारे में जाना गया साथ ही अधिकारों की जानकारी दी गई।

प्राधिकरण सचिव साक्षी गर्ग ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। •िाला कारागार में निरुद्ध वरिष्ठ नागरिकों से उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनसे खान-पान व दवा इलाज से लेकर निश्शुल्क अधिवक्ता व वृद्धा पेंशन के बारे भी जानकारी ली। सचिव ने बताया गया कि बिना कारण बताये पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं कर सकती। गिरफ्तारी के चार घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना आवश्यक है। गिरफ्तारी की सूचना परिवार वालों को देना आवश्यक है। इस दौरान जेलर शिवाजी सिंह यादव, उपजेलर मिथलेश सिंह रहे।

chat bot
आपका साथी