आजाद नगर में किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सूत्र शिवली शिवली के आजाद नगर में किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 06:11 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 06:11 PM (IST)
आजाद नगर में किशोर ने फंदा लगाकर दी जान
आजाद नगर में किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सूत्र, शिवली : शिवली के आजाद नगर में किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।

आजाद नगर निवासी सुशील मिश्र का 16 वर्षीय पुत्र उदित मिश्र इंटर का छात्र था। सोमवार दोपहर वह ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पढ़ाई करने की बात कहकर गया था। काफी देर तक न लौटने पर स्वजन कमरे में गए तो रस्सी के फंदे से लटका शव देख होश उड़ गए। पिता के अलावा, मां पदमा, बहन ज्योती, भाई रोहित व शोभित का रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस पहुंची और छानबीन संग पूछताछ की। स्वजन ने बताया कि सुबह कोचिग गया है और लौटकर आया था। कहीं से ऐसा नहीं लग रहा था कि किसी चीज का तनाव है। उसने जान क्यों दी कारण समझ नहीं आ रहा। शिवली थाना प्रभारी महेश बाबू चौहान ने बताया कि आत्महत्या किस वजह से की पता नहीं चल सका है।

chat bot
आपका साथी