खाकी की तत्परता से कई जिदगियां सलामत

जागरण संवाददाता कानपुर देहात दुर्घटना में कई और भी जानें जातीं अगर खाकी ने तत्परता व

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:38 PM (IST)
खाकी की तत्परता से कई जिदगियां सलामत
खाकी की तत्परता से कई जिदगियां सलामत

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : दुर्घटना में कई और भी जानें जातीं अगर खाकी ने तत्परता व बचाव कार्य तेजी से न किया होता। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के साथ ही जल्दी से क्रेन मंगाने के साथ ही कोयले में दबे लोगों को निकालकर जल्दी से अस्पताल पहुंचाया। सही समय पर मदद व इलाज मिलने से कई जान बच गई।

देररात दुर्घटना की सूचना मिली तो भोगनीपुर थाना प्रभारी रामबहादुर पाल फोर्स संग पहुंचे। एसपी केशव कुमार चौधरी भी फोन पर तेजी से बचाव के निर्देश देते रहे और खुद भी पहुंचे। पुलिस पहुंची तो इतनी संख्या में मजदूर होने की नहीं सोची थी, लेकिन जब नजारा देखा तो दंग रह गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिलाओं व बच्चों को पहले बाहर निकाला इसके बाद बाकी लोगों को निकाला गया। क्रेन भी ससमय मंगाकर ट्राला को सीधा किया गया। घायल सुमित्रा व शिवलाल ने बताया कि अचानक से जब ट्राला पलटा तो उस समय कुछ समझ नहीं आया। शरीर में कहां चोट लगी समझ नहीं आ रहा था, कोयले के नीचे भी लोग दब गए थे। खाकी उनके लिए फरिश्ता बनकर आई और सभी को एंबुलेंस व पुलिस वाहन से अस्पताल भिजवाया। अगर वह सही सलामत है तो इसमें पुलिस की तेजी से की गई मदद शामिल है।

chat bot
आपका साथी