हादसों से छह घंटे बाधित रहा कानपुर-इटावा हाईवे

संवाद सूत्र रनियां (कानपुर देहात) बुधवार को सड़क दुर्घटनाओं के कारण कानपुर-इटावा ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 12:12 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 06:03 AM (IST)
हादसों से छह घंटे बाधित रहा कानपुर-इटावा हाईवे
हादसों से छह घंटे बाधित रहा कानपुर-इटावा हाईवे

संवाद सूत्र, रनियां (कानपुर देहात): बुधवार को सड़क दुर्घटनाओं के कारण कानपुर-इटावा हाईवे पर रनियां कस्बे के पास करीब छह घंटे तक यातायात बाधित रहा। हादसों में दो चालक सहित पांच लोग घायल हुए। पुलिस की मदद से दोपहर बाद यातायात बहाल हो सका।

सुबह करीब छह बजे अकबरपुर क्षेत्र में रायपुर ओवरब्रिज पर एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। राजस्थान के बूंदी निवासी चालक रामचरण व क्लीनर गिरिराज घायल हो गए। परिचालक ने बताया कि डस्ट लेने के लिए गोरखपुर से झांसी जा रहे थे। आगे चल रहे ट्रक चालक के ब्रेक लगाने से ट्राला अनियंत्रित होकर टकराने के बाद दूसरी लेन पर पलट गया। कुछ ही देर में कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर जाम लग गया। पुलिस ने छोटे वाहन सर्विसलेन से गुजारे। मध्याह्न करीब 12 बजे क्रेन की मदद से ट्राला को हटाया गया। दूसरी घटना रनियां चौकी के पास हुई। कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक की टक्कर से करोसा गांव निवासी बाइक सवार अमित कुमार घायल हो गए। तीसरी घटना कस्बे के पड़ाव पर हुई। बिल्हौर से औरैया जा रही कार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से टकराते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। दिल्ली निवासी कार सवार अमित भाटिया व चालक सर्वेश कुमार को हल्की चोटें आईं। चालक को ट्रक समेत बारा टोल के पास पकड़ लिया गया। इस दौरान कानपुर से औरैया हाईवे लेन पर वाहनों की लाइन लग गई। यहां करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। रनियां चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रायपुर में ट्राला को हटवाकर यातायात बहाल कर दिया गया। रनियां पड़ाव पर क्षतिग्रस्त कार को चौकी में खड़ा कराया गया है।

chat bot
आपका साथी