Kanpur Weather Update: कानपुर में ठंड ने दी दस्तक, रात में गिरने लगा तापमान, जानिए क्या कहते है मौसम विज्ञानी

मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि में देश में ला नीना का असर सर्दी के मौसम में होता है। इसमें हवा उत्तर पूर्व के भूभाग की ओर से बहती है जिन्हें उच्च वायुमंडल में दक्षिण पश्चिमी जेट का साथ मिलता है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:28 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:28 AM (IST)
Kanpur Weather Update: कानपुर में ठंड ने दी दस्तक, रात में गिरने लगा तापमान, जानिए क्या कहते है मौसम विज्ञानी
कानपुर में ठंड की दस्तक से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। दीपावली से पहले ही ठंड का अहसास होने लगा है। देर रात तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है और हवा की गति भी सामान्य से तेज है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने इस साल सर्दी ज्यादा पड़ने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गए हैं, जबकि ला-नीना का असर हो सकता है। विपरीत चक्रवाती हवा का क्षेत्र भी बनने लगा है। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि में देश में ला नीना का असर सर्दी के मौसम में होता है। इसमें हवा उत्तर पूर्व के भूभाग की ओर से बहती है, जिन्हें उच्च वायुमंडल में दक्षिण पश्चिमी जेट का साथ मिलता है। अल नीना के दौरान यह जेट दक्षिण की ओर चली जाती हैं। इसकी वजह से ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते हैं। उत्तर पश्चिम भारत में बारिश और बर्फबारी होती है, लेकिन ला नीना उत्तर व दक्षिण में निम्न दबाव का तंत्र बनाता है और साइबेरिया की हवा आती है। यह ठंड लेकर आती है। डा. पांडेय के मुताबिक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर है, जिसके प्रभाव से गुरुवार को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। यह तमिलनाडु की ओर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।

इस चक्रवाती परिसंचरण से ट्रफ रेखा तमिलनाडु और केरल होते हुए दक्षिण-पूर्व अरब सागर तक फैली हुई है। एक एंटीसाइक्लोन राजस्थान के पश्चिमी हिस्से पर बना हुआ है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है।  पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

बुधवार को तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश में हल्की वर्षा रिकार्ड हुई। केरल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में बूंदाबांदी रही। उत्तर पश्चिमी और मध्य भाग में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है।

chat bot
आपका साथी