सिकंदरा में धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

संवाद सहयोगी सिकंदरा क्षेत्र के यमुना के किनारे खरी में बसे गौरीरतन बांगर गांव में शुक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:06 AM (IST)
सिकंदरा में धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा
सिकंदरा में धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : क्षेत्र के यमुना के किनारे खरी में बसे गौरीरतन बांगर गांव में शुक्रवार को भोमबाबा मंदिर आश्रम पर धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और सुख समृद्धि की कामना की।गौरी रतन बांगर गांव के बाहर बने भोम बाबा आश्रम परिसर हाल में आयोजित श्रीमछ्वागवत कथा में सोनू शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन कराया गया साथ ही कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यमुना नदी के किनारे से जल भरने के उपरांत पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। कलश शोभा यात्रा के के दौरान महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रख आओ आओ पधारो प्रभु हमारे घर हम आरती उतारे द्यद्य तुमने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान कैसे आएंगे भगवान मंगल गीत गाये। भगवान श्री विष्णु व भगवान शंकर के जमकर जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम के व्यवस्थापक भगत सिंह यादव ने सभी का स्वागत किया। मां मुरादें पूरी कर दे हलवा बाटूंगी

संवाद सूत्र, शिवली : शिवली बाजार में गुरुवार रात दुर्गा जागरण में भक्ति का माहौल बना। भजन व भक्ति गीतों पर भक्त पूरी रात झूमते रहे तो मां दुर्गा की सुंदर झांकी देख सभी ने आशीर्वाद लिया। बम भोला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित दुर्गा जागरण में सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

गायक अन्नू ने गणेश वंदना कर सभी पर कृपा बरसाए रखने की कामना की। इसके बाद गायिका कविता ने मां मुरादें पूरी कर दे हलवा बांटूंगी गाया तो सभी ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। गायक राहुल ने'' तेरी पनाह में हमें रखना सीखें हम नेक राह पर चलना'' व'' मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी शंभूनाथ रे ओ भोलेनाथ रे'' सुनाया तो सभी ने जमकर जयकारा लगाया। कार्यक्रम में मां दुर्गा की विशेष झांकी सजाई गई जिसे देख सभी भाव विभोर हो गए। आरती उतारकर सभी ने आशीर्वाद लिया और परिवार व समाज के समृद्धि की कामना की। जागरण में शिवली नगर पंचायत चेयरमैन अवधेश शुक्ला, सौरभ यादव, पिटू ओमर, विवेक शुक्ला, जनार्दन सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी