अवैध संबंधों में हुई थी कैलाश की हत्या

संवाद सूत्र मूसानगर क्षेत्र के कैलाश हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को राजफाश कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 06:11 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 06:11 PM (IST)
अवैध संबंधों में हुई थी कैलाश की हत्या
अवैध संबंधों में हुई थी कैलाश की हत्या

संवाद सूत्र, मूसानगर : क्षेत्र के कैलाश हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को राजफाश कर दिया। कैलाश का गांव के ही गोपाल की पत्नी से अवैध संबंध था। इसी के चलते गोपाल ने साथी रहीश के साथ मिलकर गमछे से गला घोंट हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हरदुआ खालसा गांव निवासी कैलाश घर से लापता हो गया था। अगले दिन शनिवार को उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला था। गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई थी। कैलाश की मां विटोला देवी ने गांव के ही गोपाल व रहीश पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया था, लेकिन दोनों के बारे में अहम सुराग मिला था। इसके बाद दोनों को चांदपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गोपाल की पत्नी का कैलाश से अवैध संबंध था। गोपाल का व्यापार के सिलसिले में अधिकतर बाहर जाना होता था और इस दौरान कैलाश उसके घर जाता था। ग्रामीणों से इस बात की जानकारी गोपाल को हो गई थी। इसके बाद उसने रहीश के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। शुक्रवार को शराब पिलाने के बहाने कैलाश को गांव के बाहर शाम को बुलाया। इसके बाद गोपाल ने अपने ही गमछे से रहीश की मदद से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि गमछा बरामद किया गया था, दोनों को जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी