वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर न्यायाधीशों ने देखी व्यवस्था

जागरण संवाददाता कानपुर देहात वृद्धा आश्रम की स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को अपर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:04 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 09:04 PM (IST)
वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर न्यायाधीशों ने देखी व्यवस्था
वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर न्यायाधीशों ने देखी व्यवस्था

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : वृद्धा आश्रम की स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राममिलन सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन सोनाली पुनिया सहित अन्य लोगों ने निरीक्षण किया। बुजुर्गों को बिना मास्क देखकर निरीक्षण टीम ने मास्क वितरित कराने के साथ ही महामारी से बचाव के लिए अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश यशवंत मिश्रा के निर्देशन में शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राममिलन सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन सोनाली पुनिया के साथ ही निरीक्षण समिति के सदस्य भगत सिंह ने अकबरपुर कस्बा स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान वृद्धजनों के पास मास्क न देख नाराजगी जताते हुए सभी को मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही महामारी से बचाव को लेकर सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा। इसके साथ ही विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन कर मौजूद लोगों को कानून की बारीकियों के बारे में बताया गया।

chat bot
आपका साथी