दो ट्रकों की भिड़ंत से झांसी हाईवे पर लगा जाम

संवाद सहयोगी भोगनीपुर कोतवाली के छतेनी गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो ट्रकों की भिड़ं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 08:38 PM (IST)
दो ट्रकों की भिड़ंत से झांसी हाईवे पर लगा जाम
दो ट्रकों की भिड़ंत से झांसी हाईवे पर लगा जाम

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : कोतवाली के छतेनी गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो ट्रकों की भिड़ंत से झांसी हाईवे पर जाम लग गया। वाहन सवार गर्मी में परेशान हो गए। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

कोतवाली के छतेनी गांव के पास हाईवे की मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसके चलते शुक्रवार को छतेनी से हांसेमऊ तक एक लेन से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। एक ही लेन पर दोनों तरफ से वाहन आ जा रहे थे। दोपहर को छतेनी गांव से कुछ दूर आगे हांसेमऊ की ओर एक ही लेन से गुजर रहे दो ट्रक आमने-सामने टकरा जाने से हाईवे पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया और जाम लग गया। कुछ देर में करीब एक किलोमीटर से अधिक वाहनों की लंबी कतार लग गई। देवीपुर चौकी इंचार्ज भूकेंद्र सिंह मौके पर गए और क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को हाईवे के किनारे करवाया, तब यातायात शुरू हो सका। इस बीच करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। देवीपुर चौकी इंचार्ज भूकेंद्र सिंह ने बताया कि दो ट्रकों के टकराने से हुई दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। दुर्घटना के बाद हाईवे अवरुद्ध हो जाने से करीब एक घंटा से अधिक समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद जाम नहीं लगा है पुलिस ने यातायात बहाल कराया।

chat bot
आपका साथी