कृषि शिक्षा दिवस पर छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

जागरण संवाददाता कानपुर देहात दलीप नगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में चंद्रशेखर आजाद कृषि ए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:19 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:19 PM (IST)
कृषि शिक्षा दिवस पर छात्र-छात्राओं को  दी जानकारी
कृषि शिक्षा दिवस पर छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : दलीप नगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के निर्देशन में कृषि शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। केंद्राध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने विश्वविद्यालय से आए छात्र-छात्राओं को कृषि शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

केंद्र की महिला विज्ञानी डा. मिथिलेश वर्मा ने बताया कि आज कृषि में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक है। महिलाएं जमीन समतल करने से लेकर अन्न भंडारण तक कर रही हैं। तकनीकी विधि से खेती कर रही है उन्हें पता होता है कि कब खेत में पानी और खाद देना है। उन्होंने बताया कि कृषि शिक्षा से प्रेरित हो नवीन तकनीकी उपकरणों का प्रयोग कर महिलाएं कृषि क्षेत्र में नई क्रांति ला रही हैं। डा. अरविद कुमार ने छात्र-छात्राओं को मिट्टी के पोषक तत्वों के बारे में विधिवत जानकारी दी। पशुपालन विज्ञानी डा. शशिकांत ने छात्रों को विभिन्न प्रकार के पशुओं की नस्ल के बारे में जागरूक किया।

chat bot
आपका साथी