पार्टी कार्यालय में सपाइयों ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

जागरण संवाददाता कानपुर देहात माती स्थित कार्यालय में सपा पदाधिकारियों ने फरियादियों की स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:17 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:17 PM (IST)
पार्टी कार्यालय में सपाइयों ने सुनी फरियादियों की शिकायतें
पार्टी कार्यालय में सपाइयों ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : माती स्थित कार्यालय में सपा पदाधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। सबसे ज्यादा शिकायतें अवारा मवेशी, धान केंद्रों पर बिचौलियों कब्जा व खाद न मिलने की रही। शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए अधिकारियों से प्रतिनिधि मंडल मुलाकात करेगा।

जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव के निर्देशन में शुक्रवार को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह प्रेमी, पूर्व छात्रसभा जिलाध्यक्ष निर्देश यादव ने जिले के लोगों की शिकायतें सुनीं। रसूलाबाद से आए रमाकांत, राम भजन, पूजन सिंह ने समय पर खाद न मिलने और प्राइवेट दुकानदारों पर अधिक दाम वसूलने का आरोप लगाया। अकबरपुर क्षेत्र के सूरज सिंह, डीके सिंह, अनिल कुमार ने सरकारी धान केंद्रों पर किसानों का धान न लेकर बिचौलियों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने केंद्रों पर पार्टी विशेष के लोगों का कब्जा होने की बात भी कही। कुछ शिकायतकर्ताओं ने आवारा मवेशियों से राहत दिलाने की गुहार लगाई। कुलदीप प्रेमी ने बताया कि सभी शिकायतों का निस्तारण संबंधित विभाग के पास शिकायत पहुंचाकर हर हाल में कराया जाएगा। वहीं नरिहा गांव निवासी धीरेंद्र कुमार को अकबरपुर ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व विधायक राम प्रकाश कुशवाहा, शिशुपाल सिंह यादव, अरुण कुमार बबलू राजा, अकबरपुर ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, जगत सिंह, सरनाम, रोहित, सोनू, शिक्षक सभा जिला सचिव नंदलाल प्रजापति, राम यादव, कुलदीप, गोल्डी मौर्य, शेखू खान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी