युवक की मौत के मामले में दी हत्या की तहरीर

संवाद सहयोगी रसूलाबाद दीपावली के दूसरे दिन सुबह रसूलपुर रोड पर मक्का निवादा मोड़ के म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 05:57 PM (IST)
युवक की मौत के मामले में दी हत्या की तहरीर
युवक की मौत के मामले में दी हत्या की तहरीर

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : दीपावली के दूसरे दिन सुबह रसूलपुर रोड पर मक्का निवादा मोड़ के मीप नाले में मिले युवक सौरभ के शव के मामले में मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर उसके पुत्र को ले जाने वाले तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की जाने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।

अकौढि़या निवासी शीला ने बताया कि उसका बड़ा पुत्र सौरभ अपनी बुआ के यहां रहता था। तीन नवंबर को वह घर दीपावली के पूर्व घर आया था। पांच नवंबर को सुबह सात बजे गांव का ही युवक उसे अपने दोस्तों को लाने की बात कह कर उसे लेकर गया था। उनका पुत्र बाइक लेकर दो साथियों संग गया था। उसके एक साथी ने बताया कि वह भी पीछे अपनी चाचा की बाइक लेकर आ रहा है। इसके बाद उसका पुत्र नहीं लौटा तो उसके देवर ने उसकी खोजबीन की। छह नवंबर को सुबह पुलिस से उसे सूचना दी कि उसका पुत्र मक्का निवादा नाला में मरा पड़ा हुआ है। इसके बाद से पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है उसे पूरा विश्वास है कि इन्हीं तीनों लोगों ने उसके पुत्र को मार डाला है।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गले में कचरा फंसने के साथ ही शरीर पर दो जगह चोट के निशान भी आए हैं। स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। इस पर विशेषज्ञ की रिपोर्ट मांगी गई है उसी हिसाब से कार्रवाई होगी। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी