दो पक्षों में मारपीट मामले में एसपी से मिले प्रधान

जागरण संवाददाता कानपुर देहात मूसानगर के गुढ़ा शेरपुर में प्रधान व दूसरे पक्ष के बीच मा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:53 PM (IST)
दो पक्षों में मारपीट मामले में एसपी से मिले प्रधान
दो पक्षों में मारपीट मामले में एसपी से मिले प्रधान

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : मूसानगर के गुढ़ा शेरपुर में प्रधान व दूसरे पक्ष के बीच मारपीट मामले में प्रधान संघ के लोगों ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई है।

गुढ़ा शेरपुर के प्रधान वीर सिंह उर्फ गुड्डू की अगुवाई में प्रधान संघ के बैनर तले कई गांव के प्रधान एसपी कार्यालय पहुंचे। वीर सिंह ने एसपी केशव कुमार चौधरी से कहा कि 22 जुलाई को गांव में विकास कार्य करा रहे थे। उसी समय गांव के दो युवक धीरज व कृष्णपाल संग अन्य लोग आए और काम रूकवा कर हमला कर दिया। अब आगे कार्य भी नहीं करने दे रहे और उनके ऊपर मुकदमा भी कर दिया गया। मामले में निष्पक्ष जांच की जाए। एक प्रार्थना पत्र सीडीओ सौम्या पांडेय को भी दिया गया। इस दौरान मलासा प्रधान संघ अध्यक्ष हरजीत सिंह, रणधीर सिंह, शिशुपाल, विनोद कुमार, रामप्रकाश, विनय कुमार, अब्दुल हमीद, रामू सचान, ओमकार सिंह व धीरज कुमार रहे।

chat bot
आपका साथी