रेवां गांव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी झींझक मंगलपुर के रेवां गांव के युवक मोहित ने पेड़ पर रस्सी का फंदा डा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:52 PM (IST)
रेवां गांव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
रेवां गांव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी, झींझक : मंगलपुर के रेवां गांव के युवक मोहित ने पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर जान दे दी। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।

किसान सुंदरलाल के 19 वर्षीय पुत्र मोहित शनिवार देररात घर से चुपचाप निकल गया। गांव के बाहर जाकर कसोलर रोड पर आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से फांसी लगा जान दे दी। रविवार सुबह स्वजन ने उसे घर में नहीं पाया तो खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने उन्हें शव लटका होने की जानकारी दी तो पिता सुंदरलाल, मां विनीता, व बड़े भाई करन ओर बहन सोनाली का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पिता ने बताया कि बेटे ने ऐसा क्यों किया पता नहीं, ऐसी कोई बात भी समझ नहीं आ रही। रात में खाना खाने के बाद सभी के साथ सोया था। चौकी प्रभारी संदलपुर रणजीत सिंह पहुंचे और पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारण पता नहीं चल सका है।

chat bot
आपका साथी