अवैध संबंध व पंचायत चुनाव की रंजिश में तो नहीं हुई बदन की हत्या

संवाद सहयोगी रसूलाबाद क्षेत्र के नारखुर्द में हुई बदन सिंह की हत्या भले अवैध संबंध में कही

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 03:13 AM (IST)
अवैध संबंध व पंचायत चुनाव की रंजिश में तो नहीं हुई बदन की हत्या
अवैध संबंध व पंचायत चुनाव की रंजिश में तो नहीं हुई बदन की हत्या

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : क्षेत्र के नारखुर्द में हुई बदन सिंह की हत्या भले अवैध संबंध में कही जा रही हो, लेकिन हत्या की वजह पंचायत चुनाव की दिशा में भी घूम रही है। गांव के अलावा मृतक के स्वजन भी इससे इन्कार नहीं कर रहे हैं। बदन सिंह गांव में मंदिर बनवा रहा था साथ ही युवाओं के लिए उसने अपनी निजी भूमि पर वॉलीबाल का मैदान भी बनवाया था। स्वजन ने पुलिस से पंचायत चुनाव की रंजिश की भी बात कही है।

रविवार देररात बदन सिंह की गांव के ही एक घर में मूसल से मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाले तीन आरोपित पकड़े गए थे जबकि एक फरार हो गया था। आरोपितों ने घर की एक महिला से अवैध संबंध होने पर चोरी छिपे घर में घुस आने की बात कही थी। हत्या के पीछे पंचायत चुनाव की रंजिश की चर्चा गांव में जोरों पर है। मृतक के पिता स्व. रज्जन सिंह गांव के प्रधान रहे थे। वर्ष 1995 में उनकी टक्कर में प्रताप नारायण यादव थे और हंगामा भी हुआ था। यहां तक बूथ कैप्चरिग कर मतपेटी को कुएं में फेंक दिया गया था। रज्जन सिंह इसमें विजयी रहे थे और प्रधान चुने गए। अब पिता की इस विरासत को पाने के लिए बदन सिंह बहुत आतुर था। पूरी तैयारी के साथ वह सभी से अच्छे से बोलता व व्यवहार रखता था। गांव में वह मंदिर निर्माण करा रहा था इसके अलावा युवा वर्ग को लुभाने को अपनी निजी जमीन पर वॉलीबाल का मैदान बनवाकर बकायदा नेट भी लगवा दिया था। सुबह व शाम को यहां गांव के युवा खेलते थे तो बाकी लोग भी जमा होते थे। लोग अंदरखाने चर्चा कर रहे हैं कि अवैध संबंध के साथ ही पंचायत चुनाव में हत्या होने का शक है।

हत्या में प्रयुक्त मूसल हुआ बरामद

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मूसल को गांव से ही बरामद कर लिया है। इसके साथ ही तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया। फरार एक आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। महिला की भूमिका की जांच की जा रही है कि आखिर उसका वारदात में कुछ हाथ था या नहीं।

chat bot
आपका साथी