मौत का शार्टकट हाईवे के अवैध कट

जागरण संवाददाता कानपुर देहात हाईवे पर अवैध कट भले लोग शार्टकट के लिए इस्तेमाल करते

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 07:26 PM (IST)
मौत का शार्टकट हाईवे के अवैध कट
मौत का शार्टकट हाईवे के अवैध कट

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : हाईवे पर अवैध कट भले लोग शार्टकट के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह जानलेवा होते हैं। जिले में कानपुर इटावा व झांसी हाईवे पर सबसे सुविधा के अनुसार वाहन सवारों ने अवैध कट बना दिए हैं। एनएचएआइ ने कट को बंद भी कराया, लेकिन लोग मानते नहीं।

जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर पातेपुर लालपुर गांव के सामने हाईवे पर वाहन अवैध कट का प्रयोग धड़ल्ले से वाहन सवार करते हैं। यहां पर तो इतना बडा कट है कि चार पहिया वाहन सवार तक निकल जाते हैं। इसी तरह अकबरपुर में ओवरब्रिज से पहले भी कट बना है और लोग जान जोखिम में डालकर यहां से निकलते हैं। इस दौरान कई बार ध्यान नहीं देते कि दूसरी तरफ से वाहन आ रहा और हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा उमरन गांव से पहले पेट्रोल पंप के सामने अवैध कट बनाया गया है। लोगों ने एक लेन से दूसरी लेन में जाने के लिए अवैध कट बनाए हैं। कई बार एनएचएआइ बोल्डर रखकर इन्हें बंद कर देता है, लेकिन इसके बाद भी लोग मानते नहीं और बोल्डर को हटाकर निकलने का रास्ता बना लेते हैं। इसके साथ ही डिवाइडर को भी तोड़ देते हैं और हादसों की बात करें तो साल भर में दर्जनों लोग इसी तरह से अपनी जान गंवा देते हैं। बारा टोल जीएम मनोज शर्मा ने बताया कि अवैध कटों को फिर बंद कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी