मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

जागरण संवाददाता कानपुर देहात नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत शुरू हुए मिशन शक्ति कार्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 08:09 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 08:09 PM (IST)
मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत शुरू हुए मिशन शक्ति कार्यक्रम के पहले चरण का समापन रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान स्वावलंबी, नारी सम्मान-नारी सुरक्षा के लिए संघर्ष करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

महिला स्वावलंबन, नारी सम्मान व सुरक्षा के लिए शुरू हुए नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत 17 अक्टूबर से मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को पहले चरण के कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समापन कार्यक्रम में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी, सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में जनपद की 101 वर्ष की बुजुर्ग महिला को सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सम्मान, नारी सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार अभियान चला रही है। थानों पर हेल्प डेस्क के माध्यम से अब सुनवाई में सहायता होगी। हम सभी को चाहिए कि बेटियों का समान अवसर दें। नारी शक्ति की गरिमा को बनाए रखे। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी