पंखे में उतरे करंट से होमगार्ड की गई जान

संवाद सहयोगी भोगनीपुर कोतवाली के कुसरजापुर गांव में पंखे में उतरे करंट की चपेट में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 07:18 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 07:18 PM (IST)
पंखे में उतरे करंट से होमगार्ड की गई जान
पंखे में उतरे करंट से होमगार्ड की गई जान

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : कोतवाली के कुसरजापुर गांव में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर होमगार्ड राजीव सिंह की मौत हो गई। उनकी इस समय ड्यूटी सीओ आवास माती में लगी थी।

कुसरजापुर गांव निवासी होमगार्ड 35 वर्षीय राजीव कुमार सिंह सुबह घर पर कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान वह बरामदे में रखा फर्राटा पंखा हटाने लगे। उसी करंट आ रहा था और वह चिपक गए। स्वजन ने किसी तरह से डंडे से उन्हें अलग किया और तुरंत पुखरायां सीएचसी लेकर भागे। जहां इमरजेंसी चिकित्सक डा. आरती सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी शबनम गौतम, पुत्र ग्रंथ सिंह, पुत्री काव्या, पिता इंद्र बहादुर व अन्य स्वजन का रोकर बुरा हाल हो गया। होमगार्ड कंपनी अमरौधा के कंपनी कमांडर केदार बाबू व प्लाटून कमांडर कैलाश नाथ के अलावा होमगार्ड कुसरजापुर गांव गए और स्वजन को सांत्वना दी। एसआइ अरविद सिंह ने बताया कि पंखे में करंट की चपेट में आकर जान गई है।

chat bot
आपका साथी