संदिग्ध हालात में हाईस्कूल छात्रा का फंदे पर लटका मिला शव

संवाद सहयोगी सिकंदरा राजपुर थानाक्षेत्र के जैनपुर गांव में शनिवार को हाईस्कूल की छात्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 07:33 PM (IST)
संदिग्ध हालात में हाईस्कूल छात्रा का फंदे पर लटका मिला शव
संदिग्ध हालात में हाईस्कूल छात्रा का फंदे पर लटका मिला शव

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : राजपुर थानाक्षेत्र के जैनपुर गांव में शनिवार को हाईस्कूल की छात्रा का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के नाना ने उसके चाचा व स्वजन पर हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया। वहीं पिता ने आत्महत्या करने की बात कही। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की।

जैनपुर गांव निवासी गोविद सिंह उर्फ कल्लू की पत्नी उर्मिला देवी बीते 15 वर्षों पूर्व से आपसी अनबन को लेकर अपने मायके छोलापुर में रहती हैं। उनकी इकलौती बेटी 16 वर्षीय हाईस्कूल छात्रा रानी अपने पिता गोविद के साथ जैनपुर में रहती है। शनिवार को रानी का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पिता ने शव देखा तो होश उड़ गए। जानकारी पर मां उर्मिला देवी अपने पिता संतोष सिंह संग पहुंचीं। संतोष सिंह का आरोप है कि इकलौती संतान होने के कारण सके चाचा व अन्य परिवार के लोग जायदाद में कोई वारिस न बन पाए इसलिए हत्याकर शव को फांसी पर लटका दिया। एसआइ जीतमल व फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्र किए। वहीं पिता गोविद ने कहा कि फोन पर बात करने को लेकर उन्होंने बेटी को डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा जान दे दी। एसआइ जीतमल ने बताया कि मृतका के नाना ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल सकेगा इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी