झमाझम बारिश ने लोगों को दिलाई गर्मी-उमस से राहत

जागरण संवाददाता कानपुर देहात पिछले एक पखवाड़े से गर्मी उमस से जूझ रहे लोगों को रविवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 07:12 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 07:12 PM (IST)
झमाझम बारिश ने लोगों को दिलाई गर्मी-उमस से राहत
झमाझम बारिश ने लोगों को दिलाई गर्मी-उमस से राहत

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : पिछले एक पखवाड़े से गर्मी उमस से जूझ रहे लोगों को रविवार हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। तेज हवा के साथ हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई और मौसम खुशनुमा हो गया। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने के कारण मौसम विभाग ने आगामी दो दिन बारिश की संभावना जताई है।

जून मध्य से तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। उमस के कारण जनजीवन बेहाल था जबकि लोगों को घरों में भी चैन नहीं मिल रहा था। वहीं आवागमन करने वालों को भी गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने के साथ ही दक्षिण पूर्वी हवा चलने से रविवार को मौसम में परिवर्तन हुआ है। इससे अकबरपुर, रूरा, शिवली, रसूलाबाद, रनियां, माती, पुखरायां सहित जिले के अन्य स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट होने से यह 35.4 व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे लोगों को गर्मी उमस से राहत मिली। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अब तक मानसून की गति मंद हो गई थी। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से मानसून को फिर से गति मिली है। इससे आगामी दो दिनों में बारिश होने की संभावनाएं बढ़ी हैं।

बारिश से खिले किसानों के चेहरे

बारिश न होने के कारण किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। धान की फसल की रोपाई में समस्या हो रही थी। वहीं जिन किसानों ने मक्का सहित अन्य फसल को बोआई की थी उनको भी फसल को बचाने के लिए पानी की समस्या हो रही थी। जिले में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। गहलों निवासी किसान अर्जुन सिंह, राम आसरे, शिवपाल सहित अन्य ने बताया कि बारिश से फसलों को बोआई का काम तेजी से हो सकेगा। वहीं पशु चारे की समस्या भी खत्म होगी।

chat bot
आपका साथी