गर्मी ने सताया, अगले सप्ताह बारिश की संभावना

जागरण संवाददाता कानपुर देहात भोर पहर हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम में परिवर्तन ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 07:47 PM (IST)
गर्मी ने सताया, अगले सप्ताह बारिश की संभावना
गर्मी ने सताया, अगले सप्ताह बारिश की संभावना

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : भोर पहर हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम में परिवर्तन हुआ, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आगामी सप्ताह से प्री मानसून के प्रभाव से झमाझम बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

चिलचिलाती धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने सभी के लिए परेशान किया है। कड़ी धूप के साथ ही तापमान में हो रही बढ़ोतरी से उमस भी बढ़ रही है। सोमवार को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने से लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मंगलवार भोर पहर हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में मामूली गिरावट हुई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून की गति में तेजी आई है, जिससे सप्ताह तक प्री मानसून के प्रभाव से कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज ही नहीं बल्कि आसपास के सभी जनपदों में झमाझम बारिश होगी। वहीं 27 जून तक मानसून का पूर्णतया असर होगा। हालांकि अगले सप्ताह से ही लोगों को चिलचिलाती धूप के साथ ही भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार

मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दक्षिण भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून की रफ्तार तेज हुई है, 11 जून के बाद झारखंड में प्रवेश के बाद यह बिहार की ओर बढ़ेगा। उन्होंने बताया अभी तक मिले संकेतों के अनुसार इस बार सामान्य बारिश की संभावना बन रही है।

chat bot
आपका साथी