सरकार कर रही जनता से झूठे वादे, भोगनीपुर में पुलिस से कहासुनी

जागरण संवाददाता कानपुर देहात सरकार जनता से झूठे वादे कर रही है। रोजगार छीन रह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:14 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:14 PM (IST)
सरकार कर रही जनता से झूठे वादे, भोगनीपुर में पुलिस से कहासुनी
सरकार कर रही जनता से झूठे वादे, भोगनीपुर में पुलिस से कहासुनी

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : सरकार जनता से झूठे वादे कर रही है। रोजगार छीन रहा और लोग परेशान हैं साथ ही महंगाई बढ़ रही है। सपा नेताओं ने यह बातें साइकिल रैली के दौरान कही। पूरे जिले में जगह-जगह साइकिल रैली निकाली गई। वहीं डीजे बजाने पर पुलिस की सपाइयों से भोगनीपुर में नोकझोंक भी हुई।

रसूलाबाद में सपा नेत्री नीलम कठेरिया, पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अब जनता सपा की तरफ देख रही है। यहां रैली पूरे क्षेत्र में निकली। इस दौरान विधानसभा प्रभारी हाजी फैजान खान, अकील अहमद पट्टा, पुष्पेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य अंकित यादव, गोपाल गुप्ता व सुरेश यादव रहे। उधर रूरा में गंभीरपुर कुडरा से गहलो गांव तक युवा सपा नेता राजा त्रिवेदी ने लोगों संग रैली निकाली। भोगनीपुर में विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र पाल सिंह मनु की अगुवाई में पुखरायां मेनरोड से निकाली गई साइकिल रैली पटेल चौक, दलेल नगर, ऊधमपुर, अटवा, लवरसी, सिहारी, सरौटा होते हुए वापस पुखरायां में समाप्त हुई। साइकिल रैली में जिला पंचायत सदस्य दिलीप यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष करुणाशंकर दिवाकर,विधानसभा अध्यक्ष नसरुद्दीन कुरैशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामबाबू कठेरिया रहे। उधर, पुखरायां बाईपास स्थित सपा कार्यालय से जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव की अगुवाई में निकाली गई साइकिल रैली पटेल चौक,मीरपुर, सिखमापुर, भोगनीपुर, भोगीसागर, पिपरी होते हुए अमरौधा कस्बा में समाप्त हुई। रैली में ठाकुर प्रसाद यादव, नसरीन अख्तर, मोहर सिंह यादव, सोनेलाल यादव रहे। पटेल चौक के पास डीजे बजाने व नारेबाजी होने पर कोतवाल बैजनाथ सिंह ने रोक दिया। इससे दोनों तरफ से बहस हुई। इसके बाद किसी तरह से सपाई यहां से निकल गए। जिला उपाध्यक्ष नवीन सचान पिकू वजिला पंचायत के पूर्व सदस्य अरुण यादव बबलू ने भी रैली निकाली। मैथा में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव व केके सचान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यहां बलवान सिंह यादव व रामूबाबा के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष समरथ पाल, अनूप सिंह जादौन, जनार्दन सिंह, नैन सिंह, शिवम दीक्षित मौजूद रहे। परसौली से मैथा तक इंजीनियर सौरभ अखिलेश यादव ने लोगों संग रैली निकाली। डेरापुर में पूर्व विधायक मिथिलेश कटिहार की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। हुकुम सिंह, मुन्नालाल, सोबरन सिंह, गोविद यादव मौजूद रहे। उधर, झींझक व संदलपुर में डाक्टर केके सचान, जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, कमलेश दिवाकर की अगुआई में साइकिल रैली निकाली गई। नीलम कठेरिया, अमित यादव, गुड्डू व सर्वेश रहे। संदलपुर में सपा नेता शशांक शेखर मिश्रा की अगुआई में साइकिल रैली निकाली गई जिसमें रघुबीर विद्यार्थी व रामनरेश रहे। अकबरपुर में महेश शुक्ला की अगुवाई में साइकिल रैली निकाली गई और सपा की नीतियों का बखान किया गया। यहां पर शेखू खान, अनिकेत यादव, बजरंग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी