नवभारत मेले के माध्यम से बताईं सरकार की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता कानपुर देहात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा की ओर से

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:11 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:11 PM (IST)
नवभारत मेले के माध्यम से बताईं सरकार की उपलब्धियां
नवभारत मेले के माध्यम से बताईं सरकार की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा की ओर से सेवा समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को नवभारत मेले का आयोजन किया गया। दो दिवसीय मेले में सरकार की उपलब्धियों के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

अकबरपुर कस्बा स्थित सरला द्विवेदी महाविद्यालय में मंगलवार को भाजपा की ओर से दो दिवसीय नवभारत मेले का जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान व भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार ने पं. दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सौभाग्या, उज्वला, कन्या सुमंगला, आयुष्मान भारत सहित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। नवभारत मेले में समाज कल्याण, महिला कल्याण, कृषि, कौशल विकास प्रशिक्षण, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तीकरण सहित अन्य विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। प्रदर्शनी में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री निशांत सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अक्षय त्रिवेदी, आयुष त्रिवेदी, जिला मीडिया प्रभारी नमन अग्निहोत्री, सौरभ सिंह, देवेश, अनमोल गुप्ता, अंशुमान चंदेल, शुभम शुक्ला, मोंटी कटियार, सुमित कटियार, विकास कटियार, भुवन सिंह, अर्पित दुबे, अंकित कटियार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी