खेल गतिविधियों के साथ बच्चों को रोचक ढंग से दे शिक्षा

संवाद सहयोगी भोगनीपुर कोरोना काल के बाद विद्यालयों में पढ़ने आने वाले बच्चों को खेल की गति

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:24 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:24 PM (IST)
खेल गतिविधियों के साथ बच्चों को रोचक ढंग से दे शिक्षा
खेल गतिविधियों के साथ बच्चों को रोचक ढंग से दे शिक्षा

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : कोरोना काल के बाद विद्यालयों में पढ़ने आने वाले बच्चों को खेल की गतिविधियों के साथ रोचक ढंग से शिक्षा दें। बच्चे मन लगाकर शिक्षा ग्रहण कर सकें। यह जानकारी ब्लाक संसाधन केंद्र अमरौधा सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के दौरान मास्टर ट्रेनर महनाज अख्तर ने दी।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर राजेन्द्र बाबू यादव ने बताया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए वैज्ञानिक गतिविधियों का भी प्रयोग करना चाहिए। बच्चों को सप्ताह में कम से कम एक बार स्कूल से बाहर प्रकृति की जानकारी देने के लिए सैर कराना चाहिए। मास्टर ट्रेनर लल्ला सिंह, प्रखर कटियार, कल्पना सचान, ऊषा देवी, अब्दुल वाजिद अंसारी, शीलू सिंह आदि ने भी शिक्षकों को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षण दिया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी, एसआरजी अजय कुमार गुप्ता, एआरपी अखिलेश कुमार, प्रवीण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी