प्रेमी ने जान दी तो प्रेमिका ने भी छोड़ दी दुनिया

प्रेमी ने जान दी तो प्रेमिका ने भी छोड़ दी दुनिया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 11:36 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 06:02 AM (IST)
प्रेमी ने जान दी तो प्रेमिका ने भी छोड़ दी दुनिया
प्रेमी ने जान दी तो प्रेमिका ने भी छोड़ दी दुनिया

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद (कानपुर देहात) : प्रेम संबंधों में परिवार के विरोध से आहत इंटर छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके घर में कोहराम मचने पर जानकारी हुई तो प्रेमिका किशोरी ने भी खुदकशी कर ली। इसको लेकर गांव में सनसनी मची रही। छात्र की मंगलवार से इंटर की परीक्षा थी।

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक इंटर का छात्र था। उसके गांव की 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम संबंध थे लेकिन दोनों के घर वाले इसका विरोध करते थे। इससे हताश युवक ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके चाचा ने देखा तो रोने लगे। इससे घर में कोहराम मच गया।

इस बीच उसके घर चीख-पुकार सुनकर किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। गांव में दो मौतों को लेकर गांव में चर्चा शुरू हो गई। लोगों का कहना था कि किशोरी के घर वालों ने उसकी शादी तय कर वरीक्षा भी कर दी थी। इसके बाद से युवक तनाव में था। इसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया तो किशोरी ने भी जान दे दी। थाना प्रभारी रसूलाबाद तुलसीराम पांडेय ने बताया कि प्रेम संबंधों में जान देने की बात सामने आई है। दोनों के घर वालों ने आत्महत्या की जानकारी दी है।

chat bot
आपका साथी