कूड़े व गंदगी के ढेर खोल रहे स्वच्छता अभियान की पोल

संवाद सहयोगी भोगनीपुर गांव की गलियों में बहता पानी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 05:13 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 03:39 AM (IST)
कूड़े व गंदगी के ढेर खोल रहे स्वच्छता अभियान की पोल
कूड़े व गंदगी के ढेर खोल रहे स्वच्छता अभियान की पोल

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : गांव की गलियों में बहता पानी, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर जरसेन गांव की पहचान बने हैं। सफाई कर्मी न पहुंचने के कारण गांव में सफाई कार्य नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा होने के साथ ही संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा भी सता रहा है।

बारिश के मौसम में लोगों को साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं मलासा ब्लॉक का जरसेन गांव स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है। करीब दो हजार की आबादी वाले गांव की स्थिति यह है कि नालियां न होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहता है। गांव के प्रवेश मार्ग पर ही कूड़े व गंदगी के ढेर लगे हैं। गांव में सफाई कर्मी कभी कभार ही पहुंचता है। गांव की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा है। लोगों को आवागमन में भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। विभागीय कर्मियों की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण छुन्ना, रामसेवक, सुनील, कलावती, संजय सिंह, पप्पू सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई माह से सफाई कर्मी नहीं आया है। गांव के लोग खुद ही अपने घरों के सामने सफाई करते हैं। इस कारण समस्याएं बनी हुई हैं। बीडीओ भगवान सिंह चौहान ने बताया कि गांव में कूड़े के ढेर व रास्तों में कीचड़ व गंदा पानी भरा होने की जानकारी मिली है। सफाई कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी