पिडार्थू में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन

संवाद सहयोगी सिकंदरा क्षेत्र के पिडार्थू गांव में पथरिया देवी माता मंदिर परिसर मैदान में स्थ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:40 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:40 PM (IST)
पिडार्थू में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन
पिडार्थू में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : क्षेत्र के पिडार्थू गांव में पथरिया देवी माता मंदिर परिसर मैदान में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को धूमधाम से किया गया। भक्तों ने गांव के बाहर रामगंगा नहर के जल में ले जाकर विसर्जित कर दिया और जमकर जयकारे लगाए।

गांव में गणेश प्रतिमा लगाकर झांकी सजाने की परंपरा कई वर्ष से चल रही हैं। इस बार भी भक्तों ने गणेश महोत्सव का आयोजन हुआ था। सोमवार को अंतिम दिन भक्तों ने भगवान गणेश की विशेष आरती पूजन करने के साथ भंडारे का प्रसाद वितरण कराया। शाम को संगीतमयी भजन गीतों की ध्वनि के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। अबकी बरस तू जल्दी आना नारे के साथ ही भगवान के जयकारे लगाए गये व विसर्जन हुआ। आयोजक आशीष शुक्ला, विपिन अग्निहोत्री, विनय तिवारी, बंटू शुक्ला व आशीष तिवारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी