छह गोवंश तस्करों को गजनेर पुलिस ने पकड़ा

संवाद सूत्र सरवनखेड़ा गजनेर पुलिस ने छह गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया है। वह इस काम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 06:14 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 06:14 PM (IST)
छह गोवंश तस्करों को गजनेर पुलिस ने पकड़ा
छह गोवंश तस्करों को गजनेर पुलिस ने पकड़ा

संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा : गजनेर पुलिस ने छह गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया है। वह इस काम में काफी समय से लिप्त थे। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक पिकअप व एक कार को बरामद किया गया।

थाना प्रभारी गजनेर गंगा सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गोतस्कर खनपना घाटमपुर की तरफ से एक पिकअप में गोवंश लादकर गजनेर रायपुर रोड होते हुए गजनेर की तरफ जा रहे हैं। सरवनखेड़ा कस्बा के तिराहे पामा चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो गोतस्कर तेज रफ्तार में भागने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए छह लोगों ने अपना नाम पुखरायां निवासी नौशाद, सलीम, बसर, शमशुल, इकरारूद्दीन, व पुष्पेंद्र बताया। पिकअप में चार गोवंश मिले जिन्हें बहुत ही क्रूर तरीके से बांधा गया था। उनके पास से रस्सी, चापड़ व चाकू भी बरामद हुआ है। पूछताछ में गोतस्करों ने बताया कि तिलौची गांव में कुछ दिन पहले एक कंटेनर में गोवंश उन्होंने लादा था। इसके अलावा गोवंश काटकर वह मांस भी बेचते हैं। उनके पास से एक कार व पिकअप बरामद किया गया है जिसका इस्तेमाल सभी गोतस्करी में करते हैं। पुलिस को उनके कुछ साथियों के बारे में भी सुराग लगा है। पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी गंगा सिंह, नरेंद्र सिंह, चालक नरेंद्र मिश्रा, ज्ञानप्रकाश पांडेय शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी