रसूलाबाद में मार्ग दुर्घटनाओं में चार हुए घायल
संवाद सहयोगी रसूलाबाद विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए। घायलों को रसूलाबाद स
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए। घायलों को रसूलाबाद सीएचसी में उपचार के लिए ले जाया गया है। इनमें एक की दशा गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है।
दादानगर भोगनीपुर निवासी 22 वर्षीय लल्ली का 11 मई को शादी हुई थी। वह बाइक से अपनी मौसेरी बहन भूरी के साथ ससुराल मकनपुर मिलने जा रहा था। रसूलाबाद विषधन रोड पर बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों ही लोग घायल हो गए उन्हें सीएचसी लाया गया है ।
उधर झखरगढ़ा निवासी 20 वर्षीय पूजा साइकिल से खेतों पर अपने पिता रघुवीर को पानी देने जा रही थी। इसी दौरान अटिया रायपुर रोड पर एक बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी लाया गया है। जहां डॉक्टर आशीष मिश्रा ने उसकी गंभीर दशा को देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया। उधर छतरसा निवासी जगन सिंह अपनी ऑटो से सवारियों को लेकर याकूबपुर छोड़ने गए थे। वापस लौटते समय बेला रसूलाबाद रोड पर मलखानपुर के समीप पीछे से किसी वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गई और वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी रसूलाबाद लाया गया।