पुराने कार्यकर्ताओं को भूलकर दूसरे दल से आए लोगों को मिल रही तवज्जो

संवाद सहयोगी रसूलाबाद भाजपा में जिले स्तर पर दूसरे दलों से आए लोगों को महत्वपूर्ण पद देकर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:48 PM (IST)
पुराने कार्यकर्ताओं को भूलकर दूसरे दल से आए लोगों को मिल रही तवज्जो
पुराने कार्यकर्ताओं को भूलकर दूसरे दल से आए लोगों को मिल रही तवज्जो

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : भाजपा में जिले स्तर पर दूसरे दलों से आए लोगों को महत्वपूर्ण पद देकर तवज्जो दी जा रही है, लेकिन पुराने कार्यकर्ताओं को भुला दिया जा रहा। यह बातें रसूलाबाद में बैठककर भाजपाइयों ने कहीं और इस पर रोष जताया। प्रदेश नेतृत्व को इस बाबत पत्र भी भेजा गया है।

रसूलाबाद में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण दुबे ने आरोप लगाया कि मनमाने ढंग से बसपा में रहे बबलू कटियार को जिला उपाध्यक्ष व बसपा में ही रहे बबलू शुक्ला को जिला महामंत्री बना दिया गया। वर्ष 2017 के चुनाव में बसपा में रहे सतीश शुक्ला को पंचायत चुनाव संयोजक व महेश सिंह चौहान को उपाध्यक्ष पद देकर संगठन में पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन में पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर आयातित लोगों से संगठन को बनाया जा रहा है। हम लोगों ने वर्षों से पार्टी के लिए पूरी जी जान से सेवा की है। पुराने भाजपाइयों ने विरोध व्यक्त किया है और सर्वसम्मति से प्रदेश नेतृत्व को इस संबंध में एक पत्र भेजा है। इस दौरान पिकी श्रीवास्तव, बृजेश त्रिपाठी, केपी सिंह, सेवाराम राजपूत, किशन मिश्रा, नरेंद्र पांडेय, विजय कुशवाहा, सीएल वर्मा, जयपाल सिंह गौर, कमलेश गुप्ता व बाबी दुबे मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी