मिलावटखोरी रोकने को खाद्य टीम ने अभियान चला संकलित किए नमूने

जागरण संवाददाता कानपुर देहात मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को खाद्य विभाग क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 12:33 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 12:33 AM (IST)
मिलावटखोरी रोकने को खाद्य टीम ने अभियान चला संकलित किए नमूने
मिलावटखोरी रोकने को खाद्य टीम ने अभियान चला संकलित किए नमूने

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को खाद्य विभाग की ओर से अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दूध, पनीर, बर्फी, मिर्च पाउडर सहित अन्य खाद्य वस्तुओं के 10 नमूने संकलित किए गए। प्रतिष्ठानों में सफाई का अभाव मिलने पर संचालकों को हिदायत दी गई।

खाद्य विक्रेता अत्यधिक मुनाफा कमाने के लिए वस्तुओं में मिलावटखोरी करने से नहीं चूक रहे है। विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के बाद भी उनके हौसले बुलंद है। जिला प्रशासन को मिल रही शिकायतों को लेकर शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने रसूलाबाद, रूरा, कहिजरी, पुखरायां, अकबरपुर, सिकंदरा सहित जिले के अन्य स्थानों पर अभियान चलाया। अभियान के तहत रूरा भटौली निवासी बलवीर सिंह के यहां से मिश्रित दूध का नमूना संकलित किया। वहीं परसौली में हरिहरनाथ के यहां से मिश्रित दूध, अलियापुर में श्याम बाबू, कहिजरी में बृजेंद्र कुमार, अकबरपुर नेहरू नगर में राजेश बाबू के यहां से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। इसके साथ ही सिकंदरा हरिहरपुर में रामबाबू के यहां से बर्फी, खोजाफूल में गौतम सिंह के यहां से पनीर का नमूना संकलित किया गया। इसके बाद परसौली में ओमशंकर सिंह के यहां से रस्क, पुखरायां में मोनू गुप्ता के यहां से मिर्च पाउडर का नमूना संकलित किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर संचालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान टीम में अभिहित अधिकारी मनोज कुमार वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी शैलेश दीक्षित, सुमांशु सचान, सुनील कुमार, धीरज दीक्षित, अनुराग सिंह, सुधा कनौजिया, विनीता यादव सहित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी