खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर संकलित किए आठ नमूने

जागरण संवाददाता कानपुर देहात मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए बुधवार को खाद्य टीम की ओ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:54 PM (IST)
खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर संकलित किए आठ नमूने
खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर संकलित किए आठ नमूने

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए बुधवार को खाद्य टीम की ओर से जिले में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत भोगनीपुर, रनियां, अलियापुर सहित अन्य स्थानों से मिश्रित दूध के आठ नमूने संकलित किए गए। इसके साथ ही संचालकों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम की ओर से जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ दो दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को खाद्य टीम ने भोगनीपुर में सुनील कुमार, रनियां में विजय शुक्ला, रुरवाहार में दशरथ सिंह, अलियापुर में अविनाश सिंह के यहां से मिश्रित दूध का नमूना संकलित किया था। वहीं कोरोवा में अनिल कुमार द्विवेदी, डुबकी में विनोद कुमार व देवीपुर में बलवान सिंह के यहां से मिलावट की संभावना पर मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। टीम की ओर से संकलित नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जिला अभिहित अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मिलावटखोरी के खिलाफ दो दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी