मामूली विवाद में चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल

संवाद सूत्र शिवली क्षेत्र के तीन गांव में हुई मारपीट की घटनाओं में चार महिलाओं समेत पां

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 07:25 PM (IST)
मामूली विवाद में चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल
मामूली विवाद में चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल

संवाद सूत्र, शिवली : क्षेत्र के तीन गांव में हुई मारपीट की घटनाओं में चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ग्राम ऐंधी बाघपुर निवासी राधा देवी ने पुलिस को बताया कि उसे पिता महेंद्र सिंह, चचेरे भाई सत्येंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, ताई संजू देवी ने अकारण उसे तथा बहन माया देवी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाने आयी चाची को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं ककरमऊ गांव में श्रीकृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास ग्राम सरैंया निवासी मुन्ना डॉक्टर अस्पताल चलाते हैं। पास में पड़े कूड़े में गांव के आलोक ने आग लगा दी। विरोध करने पर आलोक ने भाई श्यामजी, विष्णु तथा परिवार के रामजी के साथ मिलकर पीट दिया। मोहनपुर गांव निवासी मधु देवी ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के किशन पाल, रोहित, मोहित तथा सोहित उसे अकारण गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर चारों लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एक महिला समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी