सियार के हमले से दो महिलाओं समेत पांच घायल, दहशत में ग्रामीण

संवाद सहयोगी भोगनीपुर तहसील भोगनीपुर क्षेत्र के यमुना बीहड़ पट्टी गांवों में सियार के हमलो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 06:39 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 06:39 PM (IST)
सियार के हमले से दो महिलाओं समेत पांच घायल, दहशत में ग्रामीण
सियार के हमले से दो महिलाओं समेत पांच घायल, दहशत में ग्रामीण

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : तहसील भोगनीपुर क्षेत्र के यमुना बीहड़ पट्टी गांवों में सियार के हमलों से दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों में दहशत है। महिलाओं ने खेतों में अकेले जाना बंद कर दिया है।

अमरौधा ब्लाक में यमुना नदी के किनारे बसे बम्हरौली घाट गांव के दयाशंकर की पत्नी उमादेवी, गांव के ही कोमल की पत्नी रामजानकी खेतों में काम कर रहीं थीं तभी सियार ने हमला कर दिया, जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं। इसी गांव का फूल सिंह खेतों से घर लौट रहा था, रास्ते में सियार के हमले से घायल हो गया। अमरौधा ब्लाक के कान्हाखेड़ा गांव का मैकूलाल व उसका पुत्र भगवान दीन खेतों में काम कर रहे थे तभी अचानक सियार ने हमला बोल दिया, जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। सभी को सीएचसी पुखरायां लाया गया। सीएचसी अधीक्षक डा. अनूप सचान ने बताया कि सियार के हमले से घायल पांचों लोगो को एंटी रेबीज के टीके लगाए गए हैं। भोगनीपुर के वन रेंज अधिकारी छेदालाल ने बताया कि अमरौधा ब्लाक में यमुना बीहड़ पट्टी के गांवों में सियार के हमले से ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी मिली है। रविवार को सियार को पकड़वाने के लिए वन विभाग की टीम भेजी गई थी, लेकिन सियार का पता नहीं चल सका है।

chat bot
आपका साथी