मुरादपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

संवाद सहयोगी झींझक मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:48 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:48 PM (IST)
मुरादपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग
मुरादपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

संवाद सहयोगी, झींझक : मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। शोर सुनकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे उसमें भरा भूसा के साथ ही अन्य सामान जलकर राख हो गया।

सिकदरा तहसील के मुरादपुर गांव के रामसनेही ने घर के पास ही एक फूस की झोपड़ी बना रखी थी। उसमें वह भूसा व अन्य समान भरकर रखते थे। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे अचानक संदिग्ध हालात में झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देख रामसनेही की नींद खुली और शोर मचाया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए। उन्होंने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से झोपड़ी में रखा भूसा व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। रामसनेही ने बताया कि आग लगने की सूचना स्थानीय लेखपाल व पुलिस को दी गई है। चौकी प्रभारी संदलपुर महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। संवाद सहयोगी, डेरापुर : क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है।

एक गांव निवासिनी किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो नवंबर को वह खेत से घर आ रही थी। इसी दौरान गांव के धर्मेंद्र ने छेड़खानी शुरू कर दी। पीछे से आ रही मां को देख आरोपित मौके से भाग गया। कोतवाल समीर कुमार सिंह ने बताया किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी