बारिश से खेत हुए जलमग्न, सब्जी व मक्का को नुकसान

संवाद सहयोगी रसूलाबाद झमाझम बारिश से खेत जलमग्न हो गए हैं और फसल डूब गई है। इससे जह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:43 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:43 PM (IST)
बारिश से खेत हुए जलमग्न, सब्जी व मक्का को नुकसान
बारिश से खेत हुए जलमग्न, सब्जी व मक्का को नुकसान

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : झमाझम बारिश से खेत जलमग्न हो गए हैं और फसल डूब गई है। इससे जहां धान को फायदा पहुंच रहा है, लेकिन बाकी फसलों को नुकसान हो रहा। हाल यह है कि जलभराव होने से किसान अपने खेतों तक नहीं जा पा रहे हैं।

रसूलाबाद, सिकंदरा, शिवली, पुखरायां, अकबरपुर, रूरा समेत कई क्षेत्रों में खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। धान की खेती किए किसान तो खुश है कि फसल को भरपूर पानी मिल जा रहा है, लेकिन बाकी किसान चितित हैं। मक्का, तिल्ली को नुकसान हो रहा है। साथ ही टमाटर, बैंगन समेत दूसरी सब्जी पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ रहा। कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर के कृषि विज्ञानी डा. अशोक कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भरने से सब्जी फसल को नुकसान की संभावना बढ़ गई है। वहीं मक्का, तिल्ली की फसल खराब होने के साथ ही उत्पादन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। वहीं बारिश के कारण बाजरा की बोवाई भी प्रभावित हो रही है। समय से बोवाई न होने के कारण दूसरी फसल भी प्रभावित होगी।

chat bot
आपका साथी