जंगली जानवर के हमले में गई किसान की जान

संवाद सहयोगी भोगनीपुर क्षेत्र के बिदखुरी गांव में जंगली जानवर के हमले में किसान अनिल कश्यप

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:47 PM (IST)
जंगली जानवर के हमले में गई किसान की जान
जंगली जानवर के हमले में गई किसान की जान

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : क्षेत्र के बिदखुरी गांव में जंगली जानवर के हमले में किसान अनिल कश्यप की मौत हो गई। गुरुवार सुबह उनका शव गांव के बाहर पड़ा मिला। बुधवार देररात वह सिचाई करने खेत गए थे।

बिदखुरी गांव निवासी 28 वर्षीय किसान अनिल कश्यप उर्फ छुन्ना बुधवार देररात करीब एक बजे खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से गए थे। गुरुवार सुबह तक न लौटने पर स्वजन ने उनकी खोजबीन शुरू की पर सफलता नहीं मिली। पूर्वाह्न 9 बजे करीब ग्रामीणों ने देखा तो गांव के बाहर खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते पर उनका शव पड़ा था। स्वजन भी रोते बिलखते हुए पहुंचे। मां सर्वती, पत्नी संगीता, पुत्र सूरज, लवकुश, बड़ा भाई पुत्तीलाल, संतोष व राजन का रोकर बुरा हाल हो गया। अनिल के गले व चेहरे से मांस गायब मिला। थाना प्रभारी रामबहादुर पाल भी पहुंचे और जांच की। सीओ प्रभात कुमार व फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मृतक के पेट व आसपास किसी जंगली जानवर के पंजे के निशान मिले हैं। बड़े भाई पुत्तीलाल ने जंगली जानवर के हमले में जान जाने की बात कहते हुए तहरीर पुलिस को दी है। वहीं पुलिस ने भी मांस गायब होने व जांच के बाद जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई है। वहीं घटना से गांव व आसपास क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कोतवाल रामबहादुर पाल ने बताया कि बड़े भाई पुत्तीलाल ने जंगली जानवर के हमले से अनिल की मौत होने की सूचना दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल जाएगा।

वन विभाग की टीम भी करेगी जांच

मामले की जानकारी वन विभाग को भी मिली है। वन रेंजर छेदालाल ने बताया कि इस क्षेत्र में कोई इतना बड़ा जंगली जानवर नहीं है कि हमला कर जान ले सके यह बात समझ नहीं आ रही है। टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने किसी अन्य कारण से मौत होने व बाद में किसी जानवर के शव नोचने की आशंका भी व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी