कबीर नगर में पंखे में उतरे करंट से किसान की मौत

संवाद सहयोगी रसूलाबाद (कानपुर देहात) रसूलाबाद के कबीरनगर में फर्राटा पंखे में उतरे क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 05:15 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 05:15 PM (IST)
कबीर नगर में पंखे में उतरे करंट से किसान की मौत
कबीर नगर में पंखे में उतरे करंट से किसान की मौत

संवाद सहयोगी रसूलाबाद (कानपुर देहात) : रसूलाबाद के कबीरनगर में फर्राटा पंखे में उतरे करंट से यदुराज सिंह की मौत हो गई। पड़ोसियों ने बचाने का प्रयास किया पर असफल रहे।

कन्नौज के इंदरगढ़ बहादुरपुर के मूल निवासी 35 वर्षीय यदुराज सिंह की ससुराल दयापुरवा सिसाही रसूलाबाद में है। वह यहीं पास में कबीरनगर में मकान बनवाकर पत्नी मीना व बच्चों के साथ रहते थे। मंगलवार रात सोने से पहले फर्राटा पंखा लगाने लगे। इसी दौरान पंखे में उतरे करंट से वह चिपक गए और पंखा भी उनके ऊपर गिर गया। बच्चे लाली, तनु व चमन रोते हुए बाहर की ओर भागे। इसके बाद पड़ोसी पहुंचे और डंडे से उन्हें अलगकर तुरंत सीएचसी लेकर गए जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मायके से पत्नी मीना, मां सावित्री देवी, भाई बलबीर सिंह, सुखदेव व शेर सिंह पहुंचे और रोना पीटना मच गया। स्वजन ने बताया कि पहले वह एक कंपनी में दिल्ली में नौकरी करते थे, लेकिन लाकडाउन में उनकी नौकरी चली गई। इसके बाद वह यहां आ गए और खेती किसानी करने लगे। मंगलवार शाम को ही पत्नी मायके गई थी और वह बच्चों के साथ यहां पर थे। थाना प्रभारी रसूलाबाद प्रमोद शुक्ला ने बताया कि करंट से जान गई है।

chat bot
आपका साथी