रसूलाबाद में फैक्ट्री कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी रसूलाबाद रसूलाबाद विषधन रोड किनारे बबूल के पेड़ पर फंदा लगाकर फैक्ट्री

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 05:16 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 05:16 PM (IST)
रसूलाबाद में फैक्ट्री कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान
रसूलाबाद में फैक्ट्री कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : रसूलाबाद विषधन रोड किनारे बबूल के पेड़ पर फंदा लगाकर फैक्ट्री कर्मी अनुराग उर्फ रिकू तिवारी ने जान दे दी। स्वजन ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

बिरहुन निवासी राधारमण तिवारी का 25 वर्षीय पुत्र अनुराग उर्फ रिकू तिवारी कानपुर में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार देररात उसने गांव के बाहर बिषधन रोड पर बबूल के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह राहगीरों ने शव देखा तो घटना का पता चला। पुलिस पहुंची और शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। इधर कुछ देर बाद जानकारी होने पर स्वजन पहुंचे और शिनाख्त की। जहां अनुराग ने फांसी लगाई वहीं पर नीचे उसके कुछ कपड़े भी पड़े थे। मां सरिता देवी, पिता राधारमण, बाबा बृजकिशोर तिवारी, दादी मालती देवी, बड़ा भाई दीपक, छोटा भाई अभय, विवाहित बहन शालू का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पिता ने बताया कि बेटे ने ऐसा क्यों किया समझ नहीं आ रहा है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।

chat bot
आपका साथी